
लोकतंत्र टाइम्स,मंदसौर में अति प्राचीन श्री द्विमुखी चिंताहरण श्री गणेश जी का जनकूपुरा गणपति चौक में बहुत प्रसिद्ध मंदिर है द्विमुखी चिंताहरण गणेश जी के मंदिर में प्रतिदिन प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के भक्त दर्शन करने आते हैं | यहां पर प्रतिदिन पूजा – अर्चना होती है बुधवार के दिन प्रथम पूज्य श्री द्विमुखी चिंताहरण भगवान श्री गणेश जी की महाआरती का आयोजन किया जाता है |
प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व से आज से शनिवार को श्री द्विमुखी चिंताहरण भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में सुबह 11: 30 बजे श्री गणेश जी की पार्थिव प्रतिमा ढोल ढमाकों के साथ विधि – विधान से धूमधाम से स्थापित की जायेगी।
तत्पश्चात भगवान श्री गणेश जी की महाआरती होगी दस दिवसीय गणेश उत्सव के पर्व पर श्री द्विमुखी चिंताहरण भगवान श्री गणेश के मंदिर में प्रतिदिन रात आठ बजे से 21 ढोल की थाप पर विशेष महाआरती का आयोजन होगा |
