
लोकतंत्र टाइम्स/दलोदा,नगर के समाजसेवी मांगीलाल राठी एव राठी परिवार की ओर से दूसरे वर्ष भी गणेशोत्सव के पावन पर्व पर गणेश चतुर्थी प्रथम दिवस पर गोरीपुत्र गणेश जी की प्रतिमा का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

दलोदा के गीतांजली हॉस्पिटल के परिसर में किया गया जंहा आसपास के 71 गावों की गणेशोत्सव समितियों को 71 निशुल्क भगवान गणेश जी की प्रतिमा वितरित की गयी है।
इस अवसर पर समाजसेवी मांगीलाल राठी,दीपक राठी,रितेश राठी,रिंकू राठी,हॉस्पिटल स्टाफ, माहेश्वरी समाज के गणमान्य नागरिक और नगर के प्रभुत्व जन उपस्थित रहे।
