
लोकतंत्र टाइम्स,भीलवाड़ा/सांगानेर, शहर के मध्य स्थित सांगानेर में श्री गणेश सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांगानेर के गड़ स्थित स्कूल में गणेश प्रतिमा विराजित कर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें शनिवार रात लगभग 10 बजे गणेश पंडाल पर अचानक असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया जिसके कारण वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी और पंडाल में महिलाए पथराव से बचने के लिए इधर उधर भागने लगी और गणेश पंडाल में पथराव के कारण पंडाल का माहौल गरमा गया और जब पथराव हुआ तो समिति के कार्यकर्ता स्कूल के पीछे दोड़े लेकिन अंधेरा काफी होने की वजह से असामाजिक तत्व भागने में सफल हो गए और कोई अंधेरे की वज़ह से दिखाई भी नहीं दिया।
श्री गणेश समिति द्वारा स्कूल में बने गणेश पंडाल की पथराव की घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी तथा सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर गणेश पंडाल में पहुंची और गणेश पंडाल का निरीक्षण किया गया वह पथराव में फेंके गए पत्थरों को अपने कब्जे में लिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद समिति के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग हुई गणेश पंडाल में पथराव की घटना करने वाले आरोपी पर करवाई के लिए मांग की गयी स्थानीय पुलिस द्वारा मौजूद लोगों को करवाई का आश्वासन दिया गया व हुई पथराव की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली गयी और पुलिस गश्त को बढ़ाकर और पुलिस जवान की तैनाती की गयी।
