मंदसौर : जिले को इंटर्नशिप पूरी कर चुके 36 डॉक्टर मिले।

Spread the News

मंदसौर जिले भर में स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की ओर शासन का बहुत अच्छा प्रयास।

लोकतंत्र टाइम्स, मंदसौर – कहते हैं कि स्वास्थ्य.शिक्षा. बिजली. सड़क .और पीने का शुद्ध पानी मानव जीवन के दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग है| यह बुनियादी सुविधाएं मानव जीवन में बहुत जरूरी है मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इंटर्नशिप पूरी कर चुके डॉक्टरों की सूची जारी की है जिसमें मंदसौर जिले को 36 डॉक्टर मिले हैं जिसमें अधिकांश डॉक्टर को मंदसौर जिले के अंचल में पदस्थ किया गया है |

चर्चा है कि डॉक्टरों की पद स्थापना के पहले सभी डॉक्टरों ने ऑनलाइन फीलिंग च्वाइस की है| मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की अंतिम मेरिट सूची के बाद पद स्थापना स्थल के आदेश जारी किये चर्चा की जा रही है कि मंदसौर का जिला अस्पताल 500 बेड वाला बड़ा अस्पताल है जिसमें मंदसौर जिले भर के लोग इलाज कराने आते हैं मंदसौर जिले के ग्रामीण अंचल में भी शासन के स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं।

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंदसौर जिले में पदस्थ किये गए डॉक्टरों की सूची में अधिकांश डॉक्टरों को जिले के अंचल में नियुक्त किया गया है तो मंदसौर के जिला अस्पताल में भी कुछ डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं लोग कह रहे हैं कि मंदसौर जिले भर की शासन द्वारा समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर एक बहुत अच्छा प्रयास है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *