
लोकतंत्र टाइम्स, मध्यप्रदेश, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव द्वारा द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों को राहत राशि देने की मांग की गयी। विगत दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में हो रही वर्षा के कारण क्षेत्र के किसानो की फसले नष्टः होने एवं अरीरिक्त वर्षा के कारण उत्पादन क्षमता से कम फसल का अधिकारियों से सर्वे कराया जाकर किसानो को फसल राहत राशि दिलाए जाने की मांग भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव द्वारा की गई है।

पत्र के माध्यम से किसानों की पीड़ा को बताया गया है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार वर्षा हो रही है एवं वर्तमान में सोयाबीन की फसल पककर कटने को तैयार है। क्षेत्र में लगातार वर्षा हो रही है तथा वर्षा थमने के आसार नजर नहीं आ रहे है। अत्यधिक वर्षा होने के कारण किसानो की कटकर रखी फसले एवं खड़ी फसले नष्ट हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित कर खेतो में वर्षा के पानी से कटी हुई तथा खड़ी सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जाए।
कुछ स्थानो पर फसल का उत्पादन भी कम हुआ है जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे किसानो को भी चिन्हित कर सर्वे कराया जाए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता, प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुनील सेठिया भारत प्रिंटिंग प्रेस ,उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा,उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले,उज्जैन जिला महामंत्री मुकेश मेहरा ने भी पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि मध्यप्रदेश स्थित किसानो के खेतो का शीघ्र से शीघ्र सर्वे कराया जाकर किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतू बीमा कम्पनियों से बीमे के क्लेम की राशि एवं मुआवजा शीघ्र से शीघ्र दिलवाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें।
