युगांडा-राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनि को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने लिखा पत्र।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, युगांडा, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव द्वारा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी मुकेश मेनारिया को बंधन मुक्त करने के लिए युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनि को पत्र लिखा जानकारी में बता दें कि चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी मुकेश मेनारिया पिछले कई सालों से पंकज ओसवाल की कंपनी में रसोईया के पद पर कार्यरत थे विगत 2 महीने से ओसवाल दंपति ने मुकेश मेनारिया को युगांडा में बंधक बना रखा है घर वालों से कोई बात नहीं करवाई जा रही है मुकेश मेनारिया के पुत्र विष्णु मेंनारिया को जब अपने पिता के बारे में जानकारी मिली तो उसने अपने स्तर पर हर राजनेताओं से पिता को लाने की अपील की मगर कहीं सफलता न मिली

अंत में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पास विष्णु मेनारिया ने निवेदन किया और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया एवं उदयपुर संभाग अध्यक्ष रूपलाल मेनारिया के कहने पर अपने पिता को ढूंढने युगांडा पहुँचा युगांडा पहुंचने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पिता को ओसवाल कंपनी की किसी फैक्ट्री में बंधक बना रखा है उसने यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी और प्रदेश अध्यक्ष ने यहां से एक पत्र युगांडा सरकार के नाम से जारी किया गया पत्र जारी होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और इंटरपोल पुलिस की मदद से ओसवाल कंपनी में छापा मारा छापे की जानकारी ओसवाल दंपति को मिल गई थी उन्होंने मुकेश मेंनारिया को वहां से तंजानिया बॉर्डर तक भेज दिया इंटरपोल पुलिस ने ओसवाल दंपति की बेटी वसुंधरा ओसवाल को हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश कर बंधक मुकेश मेनारिया के बारे में जानकारी मांगी जानकारी नहीं देने पर वसुंधरा ओसवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई अब ओसवाल दंपत्ति जमानत याचिका के लिए युगांडा हाई कोर्ट में अपील दायर कर रहे हैं

जानकारी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को मिलने पर एक पत्र युगांडा हाई कोर्ट को भी जारी किया गया और हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज करने की मांग की जिससे पंकज ओसवाल पर दबाब बनाया जा सके पत्र के माध्यम से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक उमरे, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया, उदयपुर संभाग अध्यक्ष रूपलाल मेनारिया,नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चायवाले एवं समस्त पदाधिकारी ने भारत के विदेश मंत्रालय,प्रधानमंत्री एवं युगांडा के राष्ट्रपति से मांग की है भारतीय निवासी मुकेश मेनारिया को तुरंत पंकज ओसवाल के बंधन से मुक्त करवाया जाए और उसे भारत भेजा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *