
रतलाम हरमाला रोड स्थित श्री लोकेंद्र नाथ महादेव मंदिर से रविवार सुबह 6 बजे 28 वीं कावड़ यात्रा बस द्वारा शुरू होगी। यात्रा श्री गढ़खंखाई माताजी माही नदी पहुंचकर वहां से जल भरकर पैदल कावड़ पैदल यात्रा प्रारंभ होगी।
आकाश पहलवान ने बताया कि यात्रा शाम को शिवगढ़ में विश्राम करेंगी और भजन संध्या होगी। सोमवार सुबह सुबह 6 बजे पुन: यात्रा प्रारंभ होगी। सुबह 9 बजे सागोद रोड चंपा विहार वाटिका पहुंचेगी। यहां बैंड-बाजों के साथ कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री लोकेंद्रनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद भक्तों द्वारा भगवान महादेव का सहस्त्राभिषेक किया जाएगा।
