भारत vs बांग्लादेश T20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से दी शिकस्त।

लोकतंत्र टाइम्स, भारत- मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में खेले गए पहले T20 सीरीज के मैच में भारत की टीम द्वारा बेहतरीन हला बोल प्रदर्शन करते हुए भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया ग्वालियर में स्थित माधवराव सिंधिया स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत ने सबसे पहले गेंदबाजी चुनी थी.पहली पारी में बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को 128 रन का टारगेट दिया था. बांग्लादेश ने जहां 19.5 ओवर में 127 रन बनाए वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने गदर मचाते हुए 11.5 ओवर में ही अपना टारगेट पूरा कर पहले मैच में ही जीत हासिल की है।

भारत ने जीत दर्ज करते हुए पहला T20 मैच भारत और बांग्लादेश के बीच T20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर जिले के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को भार ने 7 विकेट से जीता वहीं, मैन ऑफ द मैच का खिताब अर्शदीप सिंह को मिला. अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए. हार्दिक पंड्या द्वारा 39 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने 29-29 रन बनाए।
भारत vs बांग्लादेश के पहले T20 मैच में हुआ विरोध।
भारी विरोध को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दो हजार से बढ़ाकर चार हजार जवानों की तैनाती की गई है. जानकारी के मुताबिक पहले मैच की सुरक्षा में दो हजार के लगभग जवान लगाए जा रहे थे, लेकिन लगातार विरोध और तनाव के चलते इंटेलिजेंस ने कड़ी सुरक्षा की सलाह दी थी, जिसके बाद पुलिस जवान व अफसरों की संख्या चार हजार कर दी गई, दो हजार जवान बाहर से मिले और इतने ही जवान जिले से लगाए गए। T20 सीरीज का मैच का दूसरा मैच 9अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा.
