नारायणगढ– जैन गुरू मुनियों की चल प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नारायणगढ़, राजेन्द्रसूरि पोषधशाला मे 2 नवम्बर नूतन वर्ष के शुभ मुहुर्त मे गुरूदेव की चल प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म सा के पट्टधर गच्छाधिपति नित्यसेन सूरिश्वर म सा व आचार्य जयरत्न सूरीश्वर म सा की आज्ञानुवर्ति साध्वी प्रितीदर्शना आदि ठाणा 4 नारायणगढ़ मे चातुर्मास हेतु विराजमान की पावनतम निश्रा मे प्रात: स्मरणीय दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरिश्वर महाराजा व युगप्रभावकाचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर महाराजा की प्रतिमा त्रिस्तुतिक पोषधशाला मे विराजमान कर विधीकारक श्रेयांश कुमार डग द्वारा मन्त्रोंचार कर चल प्रतिष्ठा कर की गई।

दादागुरूदेव की प्रतिमा विराजमान करने का लाभ नाथुलाल संदीप कुमार रूंगरेचा व पुण्य सम्राट की प्रतिमा विराजमान का लाभ सरदारमल प्रितेश कुमार अंशुल बोरिया व (अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन महिला परिषद् की प्रान्तीय मिडिया प्रभारी निशा बोरिया) परिवार ने लाभ लिया। नारायणगढ़ मे इस वर्ष यहाँ करीबन 50 वर्षो बाद त्रिस्तुतिक मान्यता के साध्वी का चातुर्मास हुआ।

साध्वीवर्या के चातुर्मास चलते अनेके धार्मिक आयोजन के साथ साथ नगर मे परिषद परिवार द्वारा लगातार गतिविधियां चल रही है। धार श्रीसंघ की ओर से परिषद प्रदेश अध्यक्ष मोहित तांतेड व विपिन लुणिया ने दोनो गुरूदेव की मुर्तिया नारायणगढ़ श्रीसंघ को पहुंचाने पधारे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *