मथुरा –भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा मंदिरों के आसपास व्याप्त गंदगी के समाधान के लिए यूपी नगरीय प्रशासन मंत्री शर्मा को पत्र लिखा।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स मथुरा:- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं उनकी टीम के द्वारा विगत दिनों मथुरा एवं वृंदावन के धार्मिक स्थलों का दर्शन लाभ लिया गया था धार्मिक यात्रा के दौरान उन्हें मंदिरों के आसपास कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली एवं जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा मिला इस बात की शिकायत वृंदावन के मंदिरों में रहने वाले महंतो द्वारा भी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया एवं मंदिरों के आसपास सफाई करवाने की बात की गई एवं निवेदन किया गया कि जो भी श्रद्धालु या स्थानीय रहवासी मंदिरों के आसपास गंदगी फैलाते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए

क्योंकि मंदिरों का शहर वृंदावन, यहां पर कृष्ण भक्त आपको ना सिर्फ मंदिरों में, बल्कि यहां के घरों और गलियों में देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इन्हें इसी गंदगी के बीच समय गुज़ारना पड़ता है। वृंदावन में दर्शन के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। लेकिन यहां फैली गंदगी उनके लिए मुसीबत साबित होती है।सड़क की ये गंदगी ना सिर्फ मंदिरों में पहुंच रही है बल्कि यहां रहने वाले लोगों के घर भी इससे अछूते नहीं है स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के श्रद्धालु गंदगी के पास से होकर गुजरते है वृंदावन से होकर बहने वाली मोक्षदायिनी माँ यमुना भी इससे अछूती नहीं है।

शहर का गंदा पानी और गंदगी यूं ही यमुना में मिल प्रदूषण को बढ़ा रहा है।भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के आशीर्वाद दाता विश्व विख्यात मनीषी पुराण आचार्य कौशिक महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित ऋतिक महाराज ,राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री सोहन वर्मा, राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता, इंदौर उज्जैन संभागीय मीडिया प्रभारी भावेश नाहर,नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले ,उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया, उज्जैन जिला मंत्री मुकेश मेहरा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने भी पत्र के माध्यम से उत्तरप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी निवेदन किया है कि मथुरा वृन्दावन में फैली हुई गंदगी को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं एवं अव्यवस्था व गंदगी फैलाने वाले आमजन या स्थानीय रहवासियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय जिससे व्यवस्था में सुधार हो सके एवं देश विदेश में हमारी धार्मिक नगरी का नाम खराब न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *