नागदा–नवयुवक परिषद् के नवीन अध्यक्ष की नियुक्ती।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा -अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् शाखा नागदा के नवीन अध्यक्ष दिलीप कोठारी (गांधी) की नियुक्ती आज राजेंद्र सूरि जैन दादावाड़ी परिसर मे श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन श्रीसंघ अध्यक्ष राजेश धाकड की अध्यक्षा व परिषद् के राष्ट्रीय मिडीया प्रभारी व प्रचार मंत्री ब्रजेश बोहरा एंव परिषद प्रदेश मंत्री दिलीप ओरा के नेतृत्व मे किया गया।

नवयुवक परिषद नागदा के पुर्व अध्यक्ष मनोज वागरेचा ने नवीन अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यो ने सर्वानुमति से सहमति देकर वरिष्ठो ने माला पहनाकर बहुमान किया नवीन अध्यक्ष के मनोनित से परिषद परिवार मे हर्ष की लहर के साथ बधाई देने वालो का तातां लगा रहा ।

इस अवसर पर विशेष रूप से परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों मे मनोज ओरा मुकेश बोहरा ,निलेश पगारिया,सुभाष गेलडा ,चन्दशेखर नागदा , आयुष बोहरा,सुशील सकलेचा ,रूपेश गेलडा ,बन्टी गेलडा ,भूपेन्द्र लुणावत, पकंज बोहरा,दिनेश चोरडिया, महेन्द्र बोहरा व अभिषेक कोलन आदि की उपस्थिती रही। अभय बोहरा ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *