
लोकतंत्र टाईम्स न्यूज,रतलाम एसपी अमित कुमार के द्वारा रतलाम जिले का पदभार संभालने के बाद से ही लगातार बढ़ते अपराध और अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रोकथाम के लिए धरपकड़ अभियान प्रारम्भ किया और धरपकड़ अभियान के परिणाम भी सामने आए।

रतलाम पुलिस द्वारा नशे की लत व युवाओं में फैल रही नशे की लत को खत्म करने के लिए आज मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ डीआईजी मनोज कुमार सिंह एवं एसपी अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर नशामुक्ति रथ के द्वारा नशे के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए शहर में रवाना किया गया।
एसपी अमित कुमार ने क्या कहा देखिए पूरा वीडियो 👇
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम पुलिस द्वारा नशे से बढ़ते अपराधों एवं नशे के कारण घरेलू विवादों के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के साथ साथ ही युवाओं को नशे की लत से खराब हो रहे भविष्य को बचाने हेतु नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस के नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया।
