अहमदाबाद–मुमुक्ष नित्यकुमार बने मुनिराज यशोवर्धनविजय म.सा

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,गुजरात–सौधर्म बृहत्तपागच्छीय जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक संघ अहमदाबाद (थराद तीर्थ) में सौधर्म बृहत्तपागच्छीय श्रीमद् विजय जयन्तसेनसूरीश्वर महाराजा के पट्टधर द्वय गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वर महाराज एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वर महाराज आदि विशाल श्रमण श्रमणी भगवंतो की पावन निश्रा में 25 नवम्बर को थराद तीर्थ निवासी वोहेरा हिरालाल शाम परिवार अहमदाबाद के कुलदीपक मुमुक्ष नित्यकुमार उमंगभाई वोहरा का दीक्षा महोत्सव संपन्न हुआ,

दीक्षा ग्रहण करने के बाद मुमुक्ष नित्यकुमार का नुतन नाम मुनिराज यशोवर्धनविजय म.सा हुआ ,दीक्षा महोत्सव निमित्त सौधर्म बृहत्तपागच्छीय जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक संघ अहमदाबाद (थरादतीर्थ ) की आज्ञा से वोहरा हिरालाल शाम परिवार की ओर से नित्य की निर्मल निर्जरा के रुप में त्रिदान महा महोत्सव का भव्यातिभव्य एवं अविस्मरणीय आयोजन किया गया , दीक्षा महोत्सव में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, विश्व के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं थराद नगर के गौरव गौतम अदाणी, सौधर्म बृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाध वोरा , शासनरत्न कुमारपाल वी शाह,सहित अनेक सामाजिक धार्मिक एवं राजकीय अग्रणी उपस्थित रहे,

कार्यक्रम मे त्रिस्तुतिक जैन संघ एवं विभिन्न समुदायों के श्रावक श्राविकाओं की विशाल संख्या में उपस्थित रही, कार्यक्रम को सफल बनाने में मुमुक्ष नित्यकुमार के परिवार के सदस्यों एवं राजनगर अहमदाबाद त्रिस्तुतिक जैन संघ के अग्रणी ओर सदस्यों की महत्वपूर्ण रही, दीक्षा महोत्सव में सभी कार्यक्रम परमात्मा की आज्ञा अनुसार संपन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *