
लोकतंत्र टाईम्स मध्यप्रदेश,अशोकनगर में पत्रकारों द्वारा केंदीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया गया ।बहिष्कार का मुख्य कारण केंद्रीय मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय पर न पहुंचकर लगभग 2 घंटे देरी से पहुंचना बताया जा रहा है पत्रकारों द्वारा लगभग 2 घंटे इंतजार करने के बाद पत्रकारों द्वारा यह प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।
आज रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अशोकनगर में कलेक्टोरेट में दिशा बैठक लेने के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगभग 2 घंटे लेट पहुंचे जिससे पत्रकारों को काफी इंतजार करना पड़ा जिससे मौजूद पत्रकार नाराज हो गए पत्रकारों द्वारा कलेक्टोरेट के बाहर ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचित के लिए अड़ गए।

कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर ही मौजूद एसडीएम,एसडीओपी,सहित प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद भी पत्रकारों द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया से कलेक्टोरेट के बाहर ही चर्चा करने के लिए अड़े रहे। पूर्व विधायक जगपाल सिंह जजी के समझाने के बाद पत्रकार अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए मान गए तब जाकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस चालू हुई।
