01 साल की बालिका तथा 08 साल के बालक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल किया दस्तियाब।

लोकतंत्र टाईम्स,जावरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत हुसैन टेकरी जावरा पर मेला मैदान में झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक परिवार की महिला ने दिनांक 30.11.2024 को चौकी हुसैन टेकरी पर प्रकरण दर्ज किया था कि कोई अज्ञात बदमाश उसके 01 साल की बच्ची तथा 08 साल के बच्चे को अपहरण कर ले गया है। महिला की सूचना पर थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 712/2024 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।
जावरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले की गंभीरता के दृष्टिगत नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में अपहृत बालक एवं बालिका की सकुशल खोजकर एवं अज्ञात आरोपियो को ढूंढने हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी केमरे चेक किये गये। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से दिखाई दिए संदिग्धो की पहचान कर तलाश करते राजगढ़ जिले के ब्यावरा से संदेहियो को कब्जे से अपहरण बालक और बालिका को सकुशल अपने साथ लेकर कर के परिजनों के सुपुर्द किया।
आरोपी बबली पति सलीम निवासी झालावाड़, हनीफ पिता अब्दुल रशीद निवासी झालावाड़, नासरा बी पति फारुख एवं एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा जिनसे पुछताछ करते बताया गया कि राशिद पिता शफीक शाह एवं उसकी पत्नी जुलेखा निवासी झालरा पाटन के कहने पर उनके द्वारा हुसैन टेकरी से उक्त दोनो बालक बालिका का अपहरण किया गया था जिसके लिये उन्हे 80 हजार रुपये मिलने थे। राशिद तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर बताया कि अहमदाबाद की मेहजबीन को दोनो बच्चो बेचने हेतु ले जा रहे थे। आरोपिया मेहजबीन को भी गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. बबली पति सलीम खां उम्र 40 साल निवासी झालावाड़ राजस्थान
02. नासरा बी पति फारूख उम्र 24 साल निवासी झालावाड़ राजस्थान
03. मोहम्मद हनीफ पिता अब्दुल रशीद उम्र 50 साल निवासी झालावाड़ राजस्थान
04. राशिद शाह पिता शफीक शाह उम्र 40 साल निवासी झालरापाटन राजस्थान
05. जुलेखा पति राशिद शाह उम्र 40 साल निवासी झालरापाटन राजस्थान
06. मेहजबीन बी पति असफाक खान उम्र 34 साल निवासी मेहसाना गुजरात
07. 01 विधि विरुध बालक
