RATLAM–शहर में भाजपा द्वारा पूर्व पीएम की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम,भारत रत्न पूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में रतलाम शहर में उत्साह से मनाई गई। भाजपा ने सुशासन दिवस के इस मौके पर अलकापुरी स्थित भारत माता चौराहा पर भारत माता की प्रतिमा को माल्यार्पण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी आयोजित की। इस कार्यक्रम से पूर्व सिलावटों का वास स्थित अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि एवं फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

रतलाम भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने–

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि अटल जी का 100वां जन्मदिवस मना रहा है। वे विश्व के लोकप्रिय नेता रहे और उन्होंने सबको साथ लेकर 24 दलों की सरकार चलाई। उनका सरकार चलाना पूरे सुशासन का प्रतीक था। उनका यह जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए वर्षभर जयंती के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए–

बताया कि भारतीय राजनीति में अटल जी जैसा युग पुरुष ना पहले कभी हुआ, ना कभी होगा। उन्होंने सबको साथ लेकर सरकार चलाई और अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की मोदी सरकार विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रही है।

निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते

बताया गया कि प्रदर्शनी के अवलोकन से पूर्व महापौर पटेल ने अटल बिहारी की कविता का पाठ किया। आरंभ में अटल बिहारी के चित्र एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेश गांधी, बलवंत भाटी, मनोज शर्मा,पवन सोमानी,अनुज शर्मा,करन वशिष्ठ,आशा मौर्य,निमिष व्यास, शैलेन्द्र डागा,निशा सोमानी,भावना गुर्जर,अनिता कटारा,भगत भदौरिया, देवश्री पुरोहित, विप्लव जैन, प्रवीण सोनी, निलेश बाफना आदि उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि दीनदयाल मंडल द्वारा अटल बिहारी के जन्मदिवस पर अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि दी गई। बाद में फलों का वितरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल,मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,अशोक चौटाला, निलेश बाफना, नंदकिशोर पंवार, राजेन्द्र चौहान, रामकुमार जोशी, सुरेन्द्र सिंह भाटी, नितिन तिवारी, कमल सिलावट, सुशील कुमावत और सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *