उज्जैन :भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर एक दिवस में निराकरण करवाया।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा:- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव के आदेश अनुसार राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी द्वारा रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को एक पत्र लिखा गया था जिसमें बताया गया था की उज्जैन जिले के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर की दीवालो पर हिन्दु धर्म के धार्मिक मंदिरों, मूर्तियों एवं धार्मिक प्रतिक चिन्हों के चित्र बनाये गये है। इन चित्रों एवं मूर्तियों पर यात्रियों द्वारा उन दिवालों पर बैठ कर जुते एवं पांव लगाये जाते है और इन पर थुका जाता है,जिसके कारण हमारे धार्मिक प्रतिकों एवं देवी देवताओं का अपमान होता है। और उससे हमारी धार्मिक भावना आहत हो रही है।

इन धार्मिक चित्रों एवं प्रतीकों को तुरंत हटवाया जाय जिससे आगे होने वाले अनावश्यक विवादों को रोका जा सके। केंद्रीय मंत्री का आभार जिन्होंने पत्र को संज्ञान में लेते हुए मात्र एक दिवस के भीतर ही दीवारों पर से धार्मिक प्रतीकों को हटवा दिया।

संगठन के संरक्षक परम पूज्य आचार्य कौशिक महाराज,परम पूज्य पंडित रितिक ओझा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश यादव,मनीष गुप्ता, महेंद्र सिंह पँवार, कृष्णा यादव, आस्था जैन, रामवेश सिंह कुशवाह,सुनील सेठिया, राकेश विश्वकर्मा, सोहन वर्मा, संतोष सिंह पँवार,मधु शर्मा, प्रेम कुमार वैद्य, मोहनलाल गुर्जर, मनोज सांवरिया, जीवन लाल जैन चाय वाले, अनिल जैन, भावेश नाहर, सुधा रानी शर्मा,बल बहादुर सिंह राठौर, रामरतन यादव,महेश वर्मा, हेमंत चंद्रवंशी ने केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

One thought on “उज्जैन :भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर एक दिवस में निराकरण करवाया।

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *