इंदौर : ICICI बैंक के मैनेजर समेत 6 लोगों ने मिलकर फिल्मी अंदाज में ग्राहकों के खातों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी.…देखें VIDEO

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,,इंदौर,शहर स्थित विजय नगर थाना अंतर्गत ICICI बैंक के मैनेजर व कर्मचारियों के द्वारा बैंक के ग्राहकों के खातों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई जिसमें आरोपियों द्वारा बैंक के ग्राहकों के खातों से बिनी ओटीपी से ऑनलाइन शॉपिंग कर ग्राहकों को चुना लगाया गया। इंदौर पुलिस द्वारा मामले में इंदौर सहित कई अन्य राज्यों के व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरा धोखाधड़ी के मामले का विवरण👇:–

इंदौर शहर के विजय नगर थाने पर बैंक के अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी की उनके ICICI बैंक के ग्राहकों के अकाउंट से लगातार बिना ओटीपी शेयर किये ही राशि निकली गयी है। इंदौर पुलिस ने तत्काल पूरा मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई इंदौर पुलिस को खाताधारकों ने बताया की उनके खातों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग की गयी है। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ऑनलाइन आर्डर किया गया माल भी जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों लगातार सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी कमल कुमावत ने बताया कि वह ICICI बैंक में ही मैनेजर के पद पर कार्यरत था। काम के दौरान ही कमल को बैंक के आईक्यू सॉफ्टवेयर में कस्टमर्स के खातों के ट्रांजेक्शन के ओटीपी दिखाई देते थे। जिसे देखकर आरोपी कमल ने इसका फायदा उठा कर अपराध करने की सोच बनाकर और ग्राहकों के खातों को जिसमे अधिक बेलेंस था उन खाताधारकों को चुना लगाना शुरू किया गया।

यह तक कि इतना करने के बाद आरोपी ने बैंक की अन्य शाखा में काम करने वाले अपने जीजा को भी इस पूरी धोखाधड़ी मामले में मिला लिया गया। यह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मिलकर फिल्मी स्टाइल में पूरी घटना को जमाने का सोचा और तेलंगाना के एक व्यक्ति से मोबाईल नंबर के लिए सिम खरीदी गई और उसी सिम पर ओटीपी बुलाकर ऑनलाइन खरीदी कर की गई व इंदौर पुलिस को गुमराह करने के लिए सभी आरोपियों ने मिलकर अपने एक परिचित व्यक्ति को सिम लेकर तेलंगाना भेज दिया गया और तेलगाना में ही सिम को ठिकाने लगाया गया जिससे स्थानीय पुलिस को लगे की ग्राहकों के खातों से धोखाधड़ी तेलगाना के व्यक्ति ने की हैं व अपराधी वहा के है लेकिन स्थानीय पुलिस की कठोरता पूर्वक मामले की जांच और पूछताछ में सभी आरोपी पकड़ा गए फिलहाल इंदौर पुलिस ने आरोपियों से ऑन लाइन आर्डर व शॉपिंग किया गया सामान और केश जप्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *