
लोकतंत्र टाईम्स, मध्यप्रदेश लाडली बहनों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने अपात्र लाडली बहनों को नए साल में अपात्र घोषित कर 1250 की राशि न देने का फैसला किया गया जिन लाडली बहनों की उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है उन लाडली बहनों को अपात्र घोषित कर लाडली बहनों को 20 किश्त देने से वंचित कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश सीएम लाडली बहनों में कुल लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लाडली बहनों को अपात्र घोषित कर दिया गया है जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई उनको महिला बाल विकास विभाग द्वारा अपात्र घोषित कर दिया गया है।अब 2025 जनवरी में सिर्फ पात्र लाडली बहनों को ही 20 किश्त देने का मन बनाया है जनवरी 2025 में लगभग 1.26 करोड़ बहनों को ही 20 किश्त की राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
जनवरी 2025 की 20 किश्त लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर करने की तैयारी पहले से ही मोहन सरकार ने चालू कर दी है स्वामी विवेकानंद जयंती पर लाडली बहनों के खातों में 20 किश्त की राशि ट्रांसफर कर सकती है मोहन सरकार के द्वारा पात्र लाडली बहनों को 20 किश्त देने के लिए 5 हजार करोड़ का कर्ज भी 1 जनवरी को ले लिया है ।
लाडली बहनों के साथ धोखाधड़ी कर रही है मोहन सरकार–पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर तंज कसते हुए कहा गया कि लाडली बहनों से मोहन सरकार धोखाधड़ी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि मोहन सरकार द्वारा लाडली बहनों की योजना को बंद करना चाह रही है चुनाव से पहले तो मोहन सरकार ने 3000 रुपए लाडली बहनों को देने का कहा गया था अब लाडली बहनों की संख्या को ही अपात्र घोषित कर कम किया जा रहा है।
