मध्यप्रदेश : कांग्रेस पार्टी में हुआ बड़ा फेरबदल,राजीव सिंह की जगह संजय कामले बनाए गए संगठन प्रभारी

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,भोपाल मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। कांग्रेस पार्टी में फेरबदल का सुनते ही पार्टी में सियासी हलचल मच गई पार्टी में फेरबदल का कारण संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर प्रभारी पद से इस्तीफा की सामने से पेशकश कर नए लोगों को अवसर देने का कहा गया साथ ही राजीव सिंह ने पत्र में जीतू पटवारी को यह भी लिखा कि कई वर्षों से प्रभारी संगठन के पद पर कार्य कर रहा हूं।

जीतु पटवारी की मध्यप्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद भी मैंने नए लोगों को अवसर देने का आग्रह किया था मेरा यही दोबारा आग्रह है संगठन प्रभारी के पद पर किसी योग्य जिम्मेदार उम्मीदवार को अवसर दिया जाए। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। और जो नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है उसमें से किसी नए योग्य उम्मीदवार को भी मौका दिया जाए में संगठन में लगातार आगे कार्य करता रहूंगा।

संगठन प्रभारी मंत्री राजीव सिंह के पत्र लिखने के बाद कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल कर दिग्गज नेताओं को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दे दी गई है। संगठन प्रभारी से इस्तीफे के बाद राजीव सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई राजीव सिंह को राजनीति सलाहकार की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं संगठन प्रभारी मंत्री राजीव सिंह की जगह संजय कामले को संगठन प्रभारी का पद दिया गया हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में अलग अलग पदों की जैसे कि इलेक्शन मैनेजमेंट, पॉलीटिकल एडवाइजर, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट,यूथ कांग्रेस ,माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, महिला कांग्रेस एनएसयूआई आदि पदों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं हिना कांवरे को महिला कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है। अलग-अलग वीभागो के कुल लगभग 35 जिम्मेदारों को पद देकर जिम्मेदारी सौंप दी गई है बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *