मध्यप्रदेश : सीएम मोहन यादव 12 जनवरी को लाडली बहनों के बैंक खातों में सहायता राशि अंतरित करेंगे

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की ढाई लाख से अधिक बहने 30 करोड़ से अधिक सहायता। राशि से लाभान्वित होगी रतलाम 11 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की लाडली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना अंतर्गत सहायता राशि अंतरित करेंगे।

इस अवसर पर रतलाम जिले की दो लाख चोपन हजार 855 बहनों के बैंक खातों में 30 करोड़ 92 लाख 62 हजार रुपए राशि अंतरित की जावेगी।

कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से होगा इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को माह दिसंबर 2024 की राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं तथा गैर पीएम उज्जवला योजना श्रेणी की लाडली बहन हितग्राहियों के बैंक खातों में भी सिंगल क्लिक से सहायता अनुदान राशि अंतरित की जाएगी इस अवसर पर रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *