इन्युअल फंक्शन के नाम से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के जिम्मेदारों द्वारा फिर से अवैध वसूली प्रति विद्यार्थी 1000 व 600 रुपए किया गया चार्ज।

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम सैलाना डेलनपुर रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पहले भी किताबों और यूनिफार्म की अवैध वसूली के कारण पहले ही सुर्खियों में बना हुआ था और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्कूल पर करवाई भी गई थी और जिम्मेदारों को समझाइश भी दी थी लेकिन इतना होने के बावजूद फिर से स्कूल के जिम्मेदारों द्वारा एक बार फिर इन्युअल फंक्शन के नाम से अवैध वसूली की गई इस इन्युअल फंक्शन के नाम से प्रति विद्यार्थी द्वारा 1000 रुपए चार्ज किया गया व विरोध होने पर 1000 रुपए चार्ज घटाकर 600 रुपए प्रति विद्यार्थी चार्ज किया गया और साथ ही स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी से भेदभाव भी किया गया।

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी के अभिभावकों द्वारा लोकतंत्र टाईम्स न्यूज टीम को बताया गया कि स्कूल के जिम्मेदारों द्वारा स्कूल के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डाला गया कि स्कूल में इन्युअल फंक्शन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रति विद्यार्थी 1000 रुपए चार्ज किया गया है जब कुछ अभिभावकों ने विरोध किया तो प्रति विद्यार्थी 1000 रुपए घटाकर 600 रुपए चार्ज किया गया और उसके बाद जिम्मेदारों द्वारा फिर एक मैसेज डाला गया कि जो भी विद्यार्थी इन्युअल फंक्शन का चार्ज जमा नहीं करेगा उनको इन्युअल फंक्शन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकेगा।
परिजनों का कहना है कि हमारे द्वारा विद्यार्थी को जब समय से स्कूल की घोषित फीस समय पर दी जाती है तो यह इन्युअल फंक्शन के नाम से अवैध वसूली क्यों की जा रही है और जिस अभिभावक द्वारा इन्युअल फंक्शन की जारी राशि जमा नहीं गई तो स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी को इन्युअल फंक्शन कार्यक्रम से वंचित क्यों किया जा रहा है और जो स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर जो मैसेज आया है उस मैसेज के नीचे जिम्मेदार प्रिंसिपल को बताया जा रहा है ।

बताया जा रहा है कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में इन्युअल फंक्शन के मुख्य अतिथि भी प्रशासनिक अधिकारी रतलाम एडिशनल एसपी राकेश खाखा को आमंत्रित किया गया है। और उसी की आड़ में विद्यार्थी के अभिभावकों से अवैध वसूली की गई है।
