महाराष्ट्र : आगामी गुरु सप्तमी मेला मेहता परिवार की ओर से।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,मुंबई/महाराष्ट्र,के समीप श्री मोहनखेड़ा गुरु घाम तीर्थ दाहाणु महाराष्ट्र में तीर्थ स्थापना के पश्चात प्रतिवर्ष गुरु सप्तमी महोत्सव का आयोजन प पूज्य गुरु राजेन्द्र ऋषभ कृपापात्र, शिष्य बंधु बेलड़ी प पूज्य वरिष्ठ मुनिराज पीयूषचन्द्र विजय म सा एवं मुनिराज, रजतचन्द्र विजयजी म सा की पावन प्रेरणा से पार्श्वनाथ राजेन्द्रसूरि जैन रिलीजियस ट्रस्ट मंडल द्वारा आयोजित होता है हजारों श्रद्धालु गुरुभक्त गुरु सप्तमी पर्व पर आकर भक्ति भाव से दादा गुरुदेव को श्रद्धा सुमन समर्पित करते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति करते हैं

प्रतिवर्ष गुरुभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है ट्रस्ट मंडल द्वारा तीर्थ स्थल पर आने वाले समस्त गुरुभक्तों को सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है । आगामी गुरु सप्तमी दिनांक 27 दिसम्बर 2025 शनिवार को है जिसका दो दिवसीय मेले का लाभ प पूज्य परोपकार सम्राट गच्छाधिपति मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक आचार्य प्रवर गुरुदेव श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वर म सा के आज्ञानुवर्ति शिष्य प पूज्य वर्षीतप तपस्वी वरिष्ठ मुनिराज पीयूषचन्द्र विजयजी म सा एवं प पूज्य कार्यदक्ष प्रवचन प्रभावक मुनिराज रजतचन्द्र विजय म सा की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से सादड़ी राजस्थान निवासी मेहता परिवार मातु सुशीला बेन शांतिलाल मेहता श्रीमति रेखाबेन भरत मेहताश्रीमति क्रितिका रौनक मेहतापुत्री प्रियंका प्रियेश शाह पौत्र मीवान प्रयान ( पर्व ) मेहता दोहित्री निवान्या शाहपरिवार हाल मुकाम घोलवड डाहाणु ने प्राप्त किया।

बंधु बेलड़ी गुरु भगवंत ने लाभार्थी मेहता परिवार को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हार्दिक अनुमोदना की एवं ट्रस्ट मंडल एवं तीर्थ सलाहकार समिति ने भी लाभार्थी मेहता परिवार का तहेदिल से अभिनंदन किया लाभार्थी परिवार की घोषणा होते ही सर्वत्र हर्ष व्याप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *