धर्म,सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीयता का दिया संदेश,श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव पर वाहन रैली, राम राज्य यात्रा,हनुमान चालीसा,सात दिवसीय संगीत मय श्रीराम कथा,भव्य खाटू श्याम भजन संध्या,108 कुंडिय बगुलामुखी महाअनुष्ठान, एवं नगर भोज से नगर में 11 दिन तक बही धर्म की अनुपम त्रिवेणी-

लोकतंत्र टाईम्स नागदा – कथा के विराम पर कथा व्यास श्री श्री अन्नपूर्णा गिरी वर्षा नागर एवं श्याम परिवार के सदस्यों ने 11 दिवसीय श्री राम मय आयोजन को सफल बनाने के लिए नगरवासी एवं मीडिया का आभार माना। जनमेजय की नगरी नागदा में सात दिवसीय संगीतम दिव्य राम कथा एवं मंदिर वर्षगांठ महोत्सव मैं बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण के धर्मालुओं ने सम्मिलित होकर सहभागिता की। कथा के विराम दिवस पर प्रात 8:00 बजे से बगलामुखी का 108 कुंड दिव्य अनुष्ठान पूर्ण हुआ, नगर में अभूतपूर्व अनुष्ठान देखकर श्रद्धालु जन प्रसन्न हुए।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर श्याम परिवार एवं आयोजन समिति द्वारा कथा महाप्रसाद जी के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कथा का अनुसरण करते हुए सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीयता का संदेश देने के लिए शाम 5:00 से नगर भोज का आयेजन हुआ। श्याम परिवार द्वारा अभूतपूर्व अविस्मरणीय अविश्वसनीय धर्म मय आयोजन ने नगर को राम मय,भगवा मय,कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं कलयुग के अवतार खाटू श्याम जीवन चरित्र से नगर को समृद्ध बनाया।

सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र गौरव राघव राम की कथा को सफल बनाने के लिए आयोजक गण ने सभी नगर की मीडिया, श्रोताओं, सहयोगियों, सहभागियों का कोटि-कोटि आभार आयोजन मंडल को बधाइयां दी। श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर कथा पंडाल में अयोध्या उत्सव मना, दिवाली से दीप जले और 108 कुंडीय नवरात्र सा शक्ति आह्वान किया, राम जन्मोत्सव पर केसरिया रंग के साथ, भगवा लहराया, तो श्री श्याम संध्या में जागरण कर कलयुग के अवतार शीश के दानी, बालाजी का गुण गान किया गया।

कथा विराम दिवस पर कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव, श्याम परिवार अध्यक्ष मुकेश मोहता, बसंत मालपानी लखन गुर्जर, मनिष अग्रवाल, नरेंद्र कोठारी, पंडित अनिल शर्मा, चेतन नामदेव, निलेश मेहता,पंकज अग्रवाल, राधा पांचाल सुनीता मीणा,मंजू शर्मा आदि द्वारा कथा व्यास श्री अन्नपूर्णा गिरी वर्षा नागर स्मृति स्वरूप धार्मिक चित्र वाली खाटू श्याम की तस्वीर भेंट की गई। विराम दिवस पर कथा दौरान श्रोताओं के साथ कथा व्यास भी भावुक हुई। अंतिम दिवस 26 जनवरी पर नगर भोज में लगभग दस 10,000 लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की, जिसमें नगर के गण मान्य जन प्रतिनिधि आदि ने सहभागिता कर अपनी सेवाएं दी। जानकारी श्री राम कथा आयोजन के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।

B955game is alright, mate. Easy to navigate, plenty of games to choose from. Had a bit of a losing streak, but that’s gambling innit? Might give it another go later. Check it out yourself: b955game