
लोकतंत्र टाईम्स,मेघनगर।नगर के समाजसेवी, सकल जैन श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेशचंद्र पुराणलाल जैन (पप्पू ) ने अपने कार्यालय पर 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हम सबको राष्ट्रहित में कार्य करते हुए इस अतुल्य भारत के अमूल्य संविधान की सराहना करते हुए सभी को संविधान का सदैव सम्मान करने का संदेश भी प्रदान किया।
इस अवसर पर जैकी जैन, एडवोकेट चंचल जैन, रजत कावड़िया, देवेंद्र जैन, आनंदी पडियार, हरिराम गिरधानी, दिनेश बैरागी, सुभाष गहलोत, विमल जैन, मोहन संघवी, महबूब सुलेमान, जोगी वसुनिया, कालू बसोड़, बहादुर वसुनिया सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक ओर बच्चे उपस्थित थे।
