
लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम IDFC FIRST BANK और आनन्दा फाउंडेशन के सहयोग से मध्य प्रदेश के पांच जिलों में संचालित श्वेतधारा कार्यक्रम और जोविता मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी का उद्घाटन रतलाम में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित डेयरी किसानों और ग्राम सखियों को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, जोविता के सदस्य किसान महिलाओं को शेयर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रतलाम जिले के बोरखेडा गांव में आयोजित किसान बैठक के दौरान, आनन्दा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आर. एस. दीक्षित, IDFC FIRST Bank (CSR head) रचना अय्यर,ललित वेदुला (CSR Manager, IDFC FIRST Bank) ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों को जोविता द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही,जोविता के उत्पादों (पशु आहार, मिनरल मिक्सचर और कपासिया खली) का उद्घाटन कर किसानों को प्रोत्साहित किया तथा जोविता के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए जोविता रथ का उद्घाटन भी किया गया। IDFC FIRST Bank के अधिकारियों ने किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके सहयोग का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में विशिष्टजन उपस्थित रहे–:
IDFC FIRST Bank (CSR) से रचना अय्यर, ललित वेदुला, नितीश आर्य,आनन्दा फाउंडेशन से डॉ. आर. एस. दीक्षित (संस्थापक), रज़ीउल हसन (कार्यकारी निदेशक), नितिन कुमार (प्रबंधक)जोविता मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी से विनीता नायर (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (रम्भा, रानी कटारिया) श्वेतधारा प्रोजेक्ट से संजय शर्मा (प्रोजेक्ट मैनेजर) अंकुर शर्मा सेल्स मैनेजर और पाँच पशु विकास केंद्र अधिकारी और उनकी टीम कार्यक्रम के दौरान किसानों बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें शेयर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
