कांग्रेस के सीनियर नेता आरिफ अकील का निधन: कॉंग्रेस पार्टी में छाई शोक की लहर,

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स न्यूज भोपाल,कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का दुःखद निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार थे। उन्होंने भोपाल के प्राइवेट चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट की बीमारी के चलते चिकित्सालय में एडमिट किया था। 

कॉंग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील 1990 में भोपाल उत्‍तर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वे इस उत्तर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। लगभग सन 1998 से लेकर 2018 तक उत्तर विधानसभा सीट पर लगातार आरिफ अकील ही चुने गए। इस उत्तर विधानसभा सीट से लगातार 6 बार विधायक रहने के बाद इस बार उनके बेटे इस उत्तर विधानसभा सीट से जीते। कमल नाथ सरकार में वे मंत्री रहे।

कॉंग्रेस दिग्गज नेता आरिफ अकील द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग कल्‍याण के लिए लगातार कार्य किए। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में कॉंग्रेस पार्टी में शोक की लहर छाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *