ब्राऊन शुगर के साथ 2 आरोपियों को किया नामली पुलिस ने गिरफ्तार,

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम, शहर के साथ अब अवैध मादक पदार्थों का व्यापार ग्रामीण अंचल में भी अपने पैर फसारने लग गया है, ऐसा ही एक मामला नामली थाना अंतर्गत सामने आया जिसमें 2 व्यक्तियों को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ नामली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान थाना नामली की विशेष टीम द्वारा दिनांक 28.07.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू पिता मुकेश रेगा नामली एवं आरोपी चरणसिंह पिता रघुवीरसिंह चौहान नामली को 9.14 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों से पुछताछ में उक्त ब्राऊन शुगर भेरुसिंह निवासी सैलाना जिला रतलाम से लाना बताया। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया हैं। मामले में फरार आरोपी भेरुसिंह निवासी सैलाना की तलाश जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी- 01.सोनू पिता मुकेश रेगा जाति तैली उम्र 24 वर्ष निवासी सेमलिया रोड़ नामली, 02.चरणसिंह पिता रघुवीरसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 35 साल नि.स्टेशन रोड नामली फरार आरोपी- भेरुसिंह निवासी सैलाना
जप्त माल- ब्राउन शुगर(स्मैक) कुल 9.14 ग्राम, दो मोबाइल फोन व नगदी 800 रुपये, जप्तशुदा सामग्री कुल किमती करीबन 42800/- रुपये
सराहनीय भूमिका-निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि रायसिंह रावत, उनि सचिन डावर, उनि के.के. पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप,शैलेष ठकराल,गोपाल खराड़ी,कांतिलाल ओहरिया,हिमांशु भार्गव,कुणाल रावत,गोपाल मदारिया,शिवराम मोर्य,कुलदीप व्यास,शांतिलाल की सराहनीय भूमिका रही।
