कोलकता-: महिला डॉक्टर के लिए देश में हो रहे इंसाफ के लिए आंदोलन,

Spread the News

151 ग्राम वीर्य मिला महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट में,

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉक्टर बोले- यह एक शख्स का होना असंभव,

लोकतंत्र टाइम्स, कोलकता, ट्रेनी महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्यापत है। मृतक ट्रेनी डॉक्टर के लिए सड़कों पर उतरकर लोग न्याय की मांग व आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की भी मांग कर रहे हैं। कोलकत्ता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया।

अखिल भारतीय शासकीय डॉक्टर संघ के अतिरिक्त महासचिव डॉ. सुवर्ण गोस्वामी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्लेख है कि मृतक ट्रेनी महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151 ग्राम वीर्य मिला है। वहीं डॉ.गोस्वामी का दावा है कि इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स का नहीं हो सकता।

डॉक्टरों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस जघन्य अपराध में कई लोगों के शामिल होने का संकेत मिलता है। मृतक ट्रेनी महिला डॉक्टर के शरीर पर जिस तरह की चोट मिली है व जितनी ताकत उस पर हमला करने में लगाई है। यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। लेडी डॉक्टर के परिवार को भी कई लोगों की भूमिका को लेकर संदेह है। डॉ. गोस्वामी ने कोलकाता पुलिस के उस बयान का भी खंडन किया है, जिसमें एक ही आरोपी होने की बात कही गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्या से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही है।मृतक डॉक्टर की हत्या गला घोंटकर हुई ।हत्या से पहले ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार हुआ था। आरोपी ने दो बार गला घोंटा था। ट्रेनी डॉक्टर की हत्या लगभग सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई थी।

यह पूरा घटनाक्रम-:ट्रेनी डॉक्टर के साथ 8-9 अगस्त की रात कोलकाता के ‘राधा गोबिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर लगभग 31 वर्ष का शव मिला था। मृतक ट्रेनी डॉक्टर जो की तीन डॉक्टर्स के साथ रात को ड्यूटी पर थी। 8-9 अगस्त बीती रात को इन सभी डॉक्टर्स ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद मृतक महिला डॉक्टर रात लगभग दो बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में गई। इसके बाद आरोपी संजय रॉय पीछे के रास्ते से सेमिनार हॉल में दाखिल हुआ। पहले उसने ट्रेनी डॉक्टर की निर्ममता से हत्या की और फिर उसका बलात्कार किया। आरोपी ना तो अस्पताल के स्टाफ से है, ना किसी मरीज का कोई रिश्तेदार । वो कोलकाता पुलिस के लिए सिविक वांलटियर का काम करता था।

आरोपी पूरी घटना को अंजाम देने के बाद सुबह लगभग 4.43 बजे मेडिकल सेमिनार हॉल से निकलते हुए देखा था। आरोपी द्वारा सबूतों को मिटाने के लिए छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की थी। पुलिस को मिले सबूत से जाहिर होता है कि आरोपी ने घटनास्थल से खून के दाग धोने की कोशिश की थी। आरोपी द्वारा अपने घर आने के बाद अपने कपड़े भी धोए थे। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है।

सीबीआई के हवाले आरोपी संजय रॉय-: ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप के आरोपी संजय रॉय को सीबीआई मेडिकल जांच के लिए कोलकाता के कमांड अस्पताल ले गई। इसके बाद सीबीआई द्वारा उससे पूछताछ करेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है। इस केस में साक्ष्यों की जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष मेडिकल और फोरेंसिक टीम भेजी गई है।

वहीं मृतक महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के प्राइवेट पार्ट में 151 ग्राम लिक्विड वीर्य मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इतनी अधिक मात्रा में वीर्य मिलने पर डॉक्टर द्वारा कहा गया की ये किसी एक शख्स का नहीं हो सकता। इतनी मात्रा में वीर्य पूरी तरह से स्वस्थ इंसान भी वीर्य स्खलन नहीं कर सकता।

कोलकत्ता डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सवाल खड़ा किया की ट्रेनी महिला डॉक्टर घटनाक्रम रेप नहीं गैंग रेप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *