महाराष्ट्र :बदलापुर स्कूल बच्चियों की आपबीती ,जानिये केसे खुला पूरा राज….?

Spread the News

स्कूल बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले में अभिभावक व स्थानीय निवासी उतरें सड़कों पर,

लोकतंत्र टाइम्स–महाराष्ट्र,ठाणे में बदलापुर स्थित किंडरगार्टन में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न की कहानी दिल दहलाने वाली है। मामले में एक बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत से पता चलता है कि किंडरगार्टन की बच्चियों के साथ किस तरह दुर्व्यवहार हुआ है।एफआईआर के मुताबिक घटना 13 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे के बीच की है। पीड़ित बच्चियों में से एक के परिजनों को 13 अगस्त के दिन ही शक हुआ, जब उन्होंने दूसरी बच्चियों के परिजनों से बात की, जिन्होंने बताया था कि वे पुलिस में यौन उत्पीड़न की शिकायत करने जा रहे हैं।

इसके बाद बच्ची के परिजनों ने उसे मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाने का फैसला किया। एफआईआर के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची का हाइमन फटा हुआ था। शिकायत के मुताबिक बच्ची डरी हुई थी और उसने परिजनों को बताया कि स्कूल के दादा (महाराष्ट्र में बड़े भाई को दादा कहते हैं) ने उनके कपड़े उतारे और उनके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ था।

पुलिस ने 12 घंटे बाद दर्ज की FIR

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को 16 अगस्त को मामले की जानकारी दी। हालांकि उनका आरोप था कि पुलिस ने 12 घंटे बाद रात के 9 बजे के करीब मामले में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी स्कूल में अटेंडेट के तौर पर काम करता था और उसी ने बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया है।

आरोपी की पहचान-

आरोपी की पहचान अक्षय शिंदे के रूप में की गई है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) (12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप), 74 (शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न से जुड़ा अपराध) और 76 (कपड़े उतारने के इरादे से किया गया हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्कूल बच्चियों से यौन उत्पीड़न का मामला,अभिभावक उतरे सड़कों पर,

स्कूल में 3–4 साल की बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले मे कई अभिभावको और आमजन द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना मे विरोध दर्ज करते हुए रेलवे स्टेशन की पटरियों पर आ गए व विरोध प्रदर्शन ने आंदोलन का रूप ले लिया ओर स्कूल की बच्चियों से हुए यौन उत्पीड़न के मामले के किए लिए इंसाफ मांगा और आंदोलन कियास्कूली बच्चों के आक्रोशित अभिभावक द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाया ठाणे जिले के बदलापुर स्थित स्कूल के प्रबंधन ने दो लड़कियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना पर स्कूल के प्रिंसिपल और दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है

लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में स्कूल के एक अटेंडेंट को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हैमहाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न को लेकर अशांति के बीच, गुस्साए निवासियों ने उस स्कूल पर पथराव शुरू कर दिया जहां अपराध हुआ था। महाराष्ट्र के बदलापुर में चौथी कक्षा की दो लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न से व्यापक आक्रोश फैल गया है।

गुस्साए निवासियों ने न्याय की मांग करते हुए स्कूल पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए आंसू गैस और अन्य उपायों का इस्तेमाल किया। यह घटना 14 अगस्त की है। उसके बाद स्कूल को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराने में मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज होने में समय लगा।

हाईलाइट- • स्कूल में तोड़फोड़ करने के बाद रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन

• लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन रहा बाधित

• इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

• स्कूल प्राचार्य, क्लास टीचर और महिला सहायक पर भी कार्रवाई

• फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *