मध्यप्रदेश :सरकार का बड़ा फैसला,मेडिकल कॉलेज डीन और अधीक्षक की छिनी नींद।

Spread the News

कोलकाता बलात्कार हत्या कांड के बाद मध्यप्रदेश सरकार सख्त,

लोकतंत्र टाइम्स–मध्यप्रदेश/भोपाल,कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद देश में आंदोलन लगातार चलते आ रहा है। देश मे लगातार डॉक्टरों व जनता आंदोलन व प्रदर्शन जारी है। जघन्य अपराध की घटना से मध्य प्रदेश सरकार ने भी अब सबक लिया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मध्यप्रदेश सरकार के इस नई गाइडलाइन आने के बाद मेडिकल कॉलेज डीन और अधीक्षक की नींद छीन ली गयी।

दरअसल मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नई सुचारू सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसके तहत मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में हर जगह सीसीटीवी केमरे लगाए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में ब्लैक स्पॉट को  चिह्नित कर जहां पर बिजली या रोशनी का नहीं है उसके लिए प्रोपर व्यवस्था की जाएगी। मेडिकल कॉलेजों के डीन और अधीक्षक रात्रि गश्त करेंगे। 

यह पूरा घटनाक्रम–: कोलकता 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था।शरीर के कई अंगों से खून बह रहा था। गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। ट्रेनी डॉक्टर का बलात्कार के बाद हत्या की गई है। कोलकता पुलिस ने मामले में जांच की और और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसमें आरोपी 14 दिन की पुलिस कस्टडी में है।

हालांकि भारत में डॉक्टर्स का गुस्सा थमा नहीं रहा है और डॉक्टर द्वारा लगातार हड़ताल पर बने हुए हैं। इस पूरी घटना के 5 दिन बाद केस हाईकोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो के हाथो में सौंप दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *