वेस्टर्न रेल्वे :रतलाम- ग्वालियर ट्रेन प्रतिदिन चलाने और नीमच तक बढ़ाए जाने की हो रही मांग।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स न्यूज– कहा जाता है कि यात्रियों को यात्रा करने का सबसे बड़ा सुलभ और सस्ता साधन रेल यात्रा का ही है रेल की यात्रा पूरे देश में कहीं भी और रात दिन की जाने वाली यात्री सुविधा है| लेकिन फिर भी रेल सुविधाओं के विस्तार की अभी भी आवश्यकता महसूस की जा रही है कुछ इसी तरह की चर्चाएं लोगों में होती रहती हैं।

रेल सुविधाओं के विस्तार की इसी श्रृंखला में रतलाम – ग्वालियर ट्रेन को प्रतिदिन चलाने और इस ट्रेन को नीमच तक बढ़ायें जाने की चर्चा भी लोगों में होती रहती है। लोग कह रहे हैं कि रतलाम – ग्वालियर ट्रेन रतलाम आकर कई घंटे तक रतलाम में ही खड़ी रहती है लोगों में चर्चा है कि रतलाम- ग्वालियर ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाए और रतलाम – ग्वालियर ट्रेन को नीमच तक बढ़ाया जाए।

रेल यात्री सुविधाओं में विस्तार होने के साथ-साथ नीमच और मंदसौर जिले के रेल यात्रियों को भी रतलाम ग्वालियर ट्रेन से यात्रा करने का लाभ मिल सकेगा और रेल विभाग को भी राजस्व भी मिलेगा |लोगों में चर्चा यह भी हो रही है कि रतलाम – ग्वालियर ट्रेन चलने के कुछ समय बाद से ही रतलाम – ग्वालियर ट्रेन को प्रतिदिन चलाने के साथ-साथ रतलाम – ग्वालियर ट्रेन को नीमच तक बढ़ायें जाने की मांग होने लगी थी।

रेल विभाग के उच्च अधिकारियों से अपेक्षा की है कि रतलाम – ग्वालियर ट्रेन को प्रतिदिन चलाने और इस ट्रेन को नीमच तक बढ़ाने की मांग को पूरा किया जाए जिससे रेल यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा का लाभ मिल सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *