मंदसौर : इस साल के बरसात के मौसम में मंदसौर जिले में हो रही खंड वर्षा।

Spread the News

अभी हो रही मंदसौर में रिमझिम बारिश

लोकतंत्र टाइम्स,मंदसौर, कहा जाता है कि मौसम चाहे बरसात का हो गर्मी का हो या फिर जाड़े का मौसम अपना असर ज़रूर दिखाता है| देश भर में कहीं-कहीं तेज बारिश का कहर देखने को मिला तो कहीं कहीं तेज वर्षा का अभाव हो रहा इस साल के बरसात के मौसम की इसी श्रृंखला में मंदसौर जिले में जब तेज बारिश का दौर नहीं चला मंदसौर जिले में जब भी बारिश हुई तो घंटों तक तेज बारिश भी नहीं हुई बस बौछारें ही आई हैं या फिर रिमझिम – रिमझिम ही हुई है|

ऐसी चर्चा लोगों में हो रही है लोग कह रहे हैं कि मंदसौर जिले में एक दो जगह को छोड़कर कहीं भी नदी नाले उफान पर नहीं आये | इस साल के बरसात के मौसम में सर्वाधिक बारिश के अभाव में ऐसा कहीं भी नहीं हुआ की नदी नाले उफान पर है और आवागमन ही बंद हो गया है | लोग तो यह भी कह रहे हैं कि मंदसौर शहर का प्रमुख तेलिया तालाब लबालब भरे जाने का इंतजार कर रहा है तो मंदसौर जिले के भी कई तालाब और कुआं पूरे नहीं भर पाए हैं

चर्चा यह भी है कि पिछले कुछ दिनों पहले बारिश का दौर थम जाने से फसलों पर संकट गहराने लगा था अभी दो तीन दिनों से रुक – रुक कर रिमझिम-रिमझिम बारिश का दौर शुरू होने से फसलों को मानों जीवन दान मिल गया है|

सावन का महीना बीत गया और सावन में बारिश की झड़ी भी नहीं लगी अब भादों का माह शुरू हो गया तो भादों में जन्माष्टमी त्योहार के समय तेज बारिश आने का इंतजार है और शायद भादों के महीने में मंदसौर जिले की औसत बारिश का आंकड़ा भी पूरा हो जाये अभी तक मंदसौर जिले में खंड – खंड वर्षा ही हो रही है कहीं बारिश हो जाती है तो कहीं बूंद भी नहीं आती है लोगों को अभी भी तेज बारिश का इंतजार है रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *