
रतलाम, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र शासकीय जिला चिकित्सालय रतलाम द्वारा पंचेड़ रतलाम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के CHO, ANM, सरपंच, सचिव, और ग्रामीण जनता के द्वारा संपूर्ण सुरक्षा टीम एंड कैंप के लिए आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया गया |
इस आयोजित शिविर में 91 पुरुषों एवं महिलाओं की एच.आई.व्ही, सिफलिस, हेपेटाइटिस “बी” सी” यौन रोग, टीवी, बीपी, शुगर अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई और परामर्श प्रदान किया गयाएचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में टोल फ्री नम्बर 1097 के बारे में जानकारी दी गई | स्वास्थ्य शिविर में हरीश बिसेन प्रोग्राम मैनेजर, नीलम मंसूरी ORW, रामकन्या मोरवदिया CHO, शकुंतला बैरागी ANM, मो. अजहर MPW, कृपाराम गोदा सरपंच, राधेश्याम भाटिया सचिव, श्यामलाल बलसोरा सहायक सचिव आशा बैरागी AS, संदीप मालवीय RB & आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा |
