Ratlam Weather: रतलाम में जोरदार झमाझम बारिश, सड़कों से घरों व दुकानों में भरा पानी।

Spread the News

पहली जोरदार मूसलाधार बारिश में ही खुली रतलाम शहर के जिम्मेदारों की पोल, सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित,

रतलाम शहर में हुई तेज मूसलाधार भारी बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर जलभराव की समस्या हुई। जिसमें शहर में हुई तेज जोरदार बारिश का पानी सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों व दुकान में जा घुसा जिससे दुकान व घरों के समान्य जीवन प्रभावित हुआ।

रतलाम शहर में दिन भर उमस और गर्मी का माहौल था। होते ही तेज बारिश से सड़कें तरबतर हो गईं। शहर की मुख्‍य सड़कों पर पानी जमा हो गया। हालांकि इससे जनजीवन प्रभावित हुआ व मूसलाधार बारिश से नगर निगम रतलाम के जिम्मेदारों की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी मूसलाधार बारिश के चलते लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस जाने से काफी नुकसान हुआ और समान्य जनजीवन भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ।

तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में और मुख्य मार्गों जवाहर नगर,लोकेन्द्र टाकीज, न्यू रोड, दो बत्ती चौराहा,चौमुखी पूल,बाजना बस स्टेंड,आदि मार्गों की सड़कों पर पानी भर गया। इससे सामान्य जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 2024 में इतनी तेज बारिश पहली बार हुई है। अच्छी बारिश नहीं होने से शहर में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे।

कई लोगों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेना पड़ी वहीं सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *