
रतलाम, लोकतंत्र टाइम्स,भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देश अनुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी स्काउट कमिश्नर के. सी.शर्मा के आदेशानुसार बालचर भवन रतलाम विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुलोचना शर्मा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला कमिश्नर रही । कार्यक्रम की शुरुआत ईश प्रार्थना के साथ की। मुख्य अतिथि एवं अतिथियो के द्वारा मां सरस्वती एवं बेड़ेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डी.ओ.सी. रमेश बारिया ने किया। एवं विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर प्रकाश डाला। शेखर चावरे द्वारा अपने शिव नारायण स्वतंत्र स्काउट दल के स्कार्फ का लोकार्पण किया तथा सभी अतिथि को स्कार्फ पहनाया गया। ओर बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई जिसका विषय “स्कार्फ ” रखा गया ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्कार्फ दिवस के महत्व के बारे में बच्चो को बताया और आप सब अच्छे से आगे बढ़ने का आशिर्वाद दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम सिया भगोरा, द्वितीय अनुष्का भाभर, तृतीय स्थान परी रही। जिन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रेमलता दवे, जिला रोवर आयुक्त गोपाल जोशी, सहायक गाइड कमिश्नर आशा दुबे,डीटीसी स्काउट कैलाश चंद्र व्यास, डीटीसी प्रीति गोठवाल, स्काउट मास्टर शेखर चावरे, महेश वसुनिया, यश बविष्कर , फ्लॉक लीडर तरन्नुम जहां, डी.ओ.सी. रमेश बारिया, ओपन रोवर दल से अरुण कुमार राजपुत, पंकज सोनी उपस्थित हुए।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, जे.एन. त्रिवेदी एवं स्काउट कक्ष प्रभारी जयश्री सोलंकी एवं नगर पालिक निगम रतलाम के उपायुक्त करुणेश दंतोडिया को स्कार्फ पहनाकर स्काउटिंग से अवगत कराया।
