रतलाम :करोड़ों रुपए के सरकारी फुटपाथ पर प्रसिद्ध निजी संस्था विद्यालय द्वारा किया जा रहा विद्यार्थीयो की पार्किंग के लिए इस्तेमाल ।

Spread the News

जिम्मेदारों की व्यवस्थाओं पर उठता सवाल…? इस और जिम्मेदारियों का ध्यान क्यों नहीं जाता..?

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम शहर के मध्य स्थित निजी संस्था सेंट जोसेफ स्कूल जो की एक बहुत बड़ी शिक्षण संस्था है। प्रसिद्ध निजी संस्था द्वारा स्कूल मे कई प्रकार की सुविधा होने का दावा भी संस्था द्वारा किया जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है की एक ओर सारी सुविधाओ का दावा करने वाली निजी संस्था सेंट जोसफ स्कूल मे अपने विद्यार्थीयो के निजी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था क्यों नहीं है।

कालिका माता मंदिर फुटपाथ पर बना निजी संस्था का पार्किंग स्थान।

सबसे मजेदार बात यह है की वाहन पार्किंग करने वाले प्रसिद्ध निजी संस्था विधालय के विद्यार्थियों की उम्र महज 15 से 18 की लगती है अगर कोई दुर्घटनावश कोई भी घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कोन..?

शासन प्रशासन के कानूनी नियमों के अनुसार किसी भी निजी शिक्षण संस्था के स्कूल मे समस्त स्कूली स्टाफ के वाहनों एवम विद्यार्थीयो के निजी वाहनों को रखने की व्यवस्था स्कूल के अपने निजी सवामित्तव वाली जगह पर होनी चाहिए ना कि बाहर किसी सड़क के फुटपाथ पर। इतनी बड़ी प्रसिद्ध निजी संस्था के स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था ना होना बड़े आश्चर्य की बात है। दूसरी तरफ विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए तो अगर वे अपनी मर्जी से अपने निजी वाहन फुटपाथ पर पार्क कर रहे हो तो उनके वाहनों को फुटपाथ पर रखते या निकालते समय किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना को खुला न्योता दे रहा हैं। क्या यह प्रसिद्ध निजी संस्था की नज़र में नहीं आता या फिर स्कूल संस्था द्वारा खुद ही अपना निर्देशन दे रही हो की सरकारी फुटपाथ को अपनी निजी पार्किंग के रुप मे उपयोग करने का।

अगर एक नजर प्रशासन की ओर ले तो इस व्यवस्था से संबंधित विभागों का ध्यान चालान बनाने तक ही सीमित है जिम्मेदार विभागों का ध्यान इस और क्यों नहीं जा रहा है। क्योंकि आए दिन रतलाम शहर में फुटपाथ पर खड़े थेले–घुमटियों को हटाया जाता रहता है जबकि वह अगर अतिक्रमण की श्रेणी में आता है तो यह सरकारी फुटपाथ पर विद्यार्थियों द्वारा वाहन खङे करना किस श्रेणी में आता है।

रतलाम शहर के कुछ जागरूक नागरिकों का यह भी कहना हे कि कहीं स्कूल संस्था व शासकीय अधिकारियों की मिलनसारी से आम नागरिकों के उपयोग हेतु बनाएं गए फुटपाथ का निजी पार्किंग में उपयोग करने की अनुमति कागजी तौर पर दे दी गई हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *