रतलाम : वार्ड क्रमांक 42 बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम वार्ड क्रमांक 42 बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन खेड़ापति हनुमान मंदिर सगोड रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें विगत विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में वार्ड क्रमांक 42 कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वाधिक मतदान कराने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष प्रदीप जी उपाध्याय एवं मंडल अध्यक्ष निलेश जी गांधी के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

आयोजन में जिलाअध्यक्ष प्रदीप जी उपाध्याय द्वारा वार्ड में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं वार्ड के पदाधिकारी का भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया तथा वार्ड के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अखंड रामायण का पाठ एवं महा आरती का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक सहभोज का भी आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहौरी, मंडल उपाध्यक्ष स्नेहिल उपाध्याय,वरिष्ठ नेता राकेश पीपाड़ा, वरिष्ठ मार्गदर्शक चंद्रशेखर शर्मा, हेमंत बैरागी, बसंती लाल अग्रवाल, शांतिलाल पावेचा, मनोज सिंह पवार, बूथ अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, आकाश गांधी, शैलेंद्र कपलानी, अखिलेश जोशी, राकेश पाठक, गोपाल सोलंकी, भरत बैरागी, अनिल सोनी, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, पवन शर्मा, गजेंद्र गोरेचा, गोपाल शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहौरी ने किया स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने दिया सम्मान समारोह भाषण वार्ड संयोजक चेतन पावेचा ने दिया एवं आभार वार्ड पार्षद हितेश कामरेड ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *