रतलाम : 2 दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान द्वारा किया जाएगा धरना प्रदर्शन।

Spread the News

रतलाम,लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम क़े पोरवाडो का वास स्थित आराधना भवन क़े बाहर लगे हुए बिजली क़े खम्भे में करंट फेल जाने से गौमाता की मृत्यु हो गई, पूर्व में भी इसी खम्भे से गौ माता की मृत्यु हो चुकी है। वार्ड क्रमांक 24 क़े पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान ने नगर निगम आयुक्त को दिनांक 24 मई 2023 को पत्र क्रमांक 128/2023 क़े माध्यम से उक्त खम्भे को H तरह क़े बड़े खम्भे को लगाए जाने हेतु पत्र दिया था। पार्षद द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2023 को नगर निगम आयुक्त को इसी शिकायत क़े संदर्भ में पत्र क्रमांक 150-152/2023 क़े माध्यम से पुनः स्मरण पत्र दिया गया था, जिस पर नगर निगम एवं प्रकाश विभाग द्वारा आज दिनांक तक कोई निराकरण नहीं करने पर उक्त दोनों गायो की करंट लगने से मृत्यु हो गई।

इसी प्रकार संत रविदास चौराहे पर फोरलेन बनने क़े बाद बिजली पोल शिफ्ट करने हेतु भी पत्र दिया गया था लेकिन नगर निगम और MPEB द्वारा आज दिनांक तक उनको शिफ्ट नहीं किया गया जिसके फलस्वरूप दिनांक 1 अगस्त को एक बाइक चालक बिजली क़े खम्भे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है।

उल्लेखनीय है की शहर क़े विनोबानगर में सड़क क़े बिचौबीच लगे खम्भे से टकराकर एक राहगीर की मौत हो चुकी है। पार्षद ने आरोप लगाया है की नगर निगम और MPEB को सुचना देने क़े बाद भी आज दिन तक समस्या का निराकरण नहीं करक़े शायद किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रही है। वार्ड क्रमांक 24 क़े पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान ने चेतावनी देकर कहाँ की यदि दिनांक 5 अगस्त सोमवार को शाम 5 बजै तक यदि इन दोनों समस्याओ का समाधान नहीं किया तो वे 6 अगस्त प्रातः 10 बजै से वार्ड वासियो सहित धरने पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *