रहवासियों का आरोप,संबन्धित अधिकारी सोये कुंभकर्ण की नींद।

रतलाम, लोकतंत्र टाइम्स, वार्ड न.18 के रहवासी अब नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही से परेशान हो रहे हैं, वार्ड न.18 गली न. 04 के रहवासी कई सालों से रोड की बर्बरतापूर्ण हालत के चलते पार्षद मनोहर राजू सोनी से आक्रोशित हो गए थे और वार्ड रहवासियों द्वारा पार्षद मनोहर राजू सोनी को पुतला दहन की व आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके चलते रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को भी आवेदन देकर वार्ड पार्षद के प्रति आक्रोश दर्ज कराया था, विधायक द्वारा मिले आश्वासन के बाद रोड का टेंडर पूरी तैयारी के साथ पास होकर रोड की स्वीकृति भी मिल गयी थी।

वार्ड न.18 की गली न.4 सकरी होने के कारण मशीन अंदर नहीं आ पायी जिससे वार्ड 18 के गली न.4 के समस्त रहवासियों द्वारा नगर निगम रतलाम को पूर्णरूप से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर रोड का कार्य शुरू करवाने के लिए आवेदन भी दिया गया था। सभी रहवासियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर आवदेन पर हस्ताक्षर भी किए थे पर 1 रहवासी द्वारा सभी का अतिक्रमण हटने के बाद जब उसके अतिक्रमण हटाने की बारी आई तो उसके द्वारा पहले नगर निगम से नोटिस माँगा नोटिस मिलने के बाद भी उस रहवासी ने अतिक्रमण नहीं हटाया और उल्टा न्यायलय से बन रही रोड का स्टे लाकर रोड का काम बंद करवा दिया गया।रहवासियों द्वारा बताया गया की रोड पूरी खुद चुकी हैं आने जाने की लगातर दिक्कत हो रही है व अप्रिय घटना भी सामने आ रहीं हैं। 2 se 3 वृद्ध वहां खुदी रोड पर गिर भी चुके हैं।

रहवासियों का कहना है की संबंधित अधिकारियों को पूरी घटना से आवेदन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं पर अधिकारियों की उदासीनता व अधूरी नींद के चलते जिम्मेदार अधिकारी कोई बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं अगर कोई भी व्यक्ति घटना का शिकार हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी ही इस घटना का जिम्मेदार रहेगा।
इस पूरे मामले को कलेक्टर रतलाम,नगर निगम रतलाम, विधायक चेतन्य काश्यप, लोक निर्माण विभाग, निगम अध्यक्ष, पार्षद मनोहर राजू सोनी सभी को आवेदन के माध्यम से अवगत कराकर माँग की गयी है की जिस रहवासी के कारण रोड का कार्य रुका है।उसके घर की नप्ती कराकर जो अवैध निर्माण हे उसको तोड़ स्वीकृत रोड का कार्य अतिशीघ्र चालू कराया जाए।
