नागदा : उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया समिति का सम्मान।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स,नागदा शनिवार को नवीन कृषि उपज मंडी नागदा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वृक्षारोपण के अंतर्गत किये गये सहयोग की सराहना की एवं समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, पूर्व निगम अध्यक्ष सुलतान सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष सी.एम अतुल, जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो ने वृक्षारोपण किया।

इस आयोजन में अनंतश्री पौधारोपण एवं सामाजिक समिति के सदस्यों ने पौधारोपण कार्यक्रम समिति की सहभागिता को देखते हुए पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के विशिष्ट कार्यों हेतु उपमुख्यमंत्री माननीय जगदीश जी देवड़ा ने अनंतश्री पौधारोपण समिति की टीम को मंच पर आमंत्रित कर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा विधायक डॉ.तेज बहादुर सिंह जी चौहान ने समिति के कार्यों की सराहना की गयी।

https://youtu.be/Q1r__Zqnj5M?si=lxA0HRcu7b7d5S2U

इस अवसर पर अनंतश्री पौधारोपण व सामाजिक समिति के प्रवीण पाल, बजरंग सिंह चौहान, प्रकाश जैन, कन्हैयालाल शर्मा, देवेंद्र कुमार नागर, राजेश कुमार इंद्र, मदन लाल बागरानी, सुरेश कुमार पाल,जीवन लाल जैन चाय वाले,चंदन सिंह यादव,महेंद्र सिंह शेखावत सहित समिति के अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *