नागदा :भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रपति के नाम लिखा पत्र।

Spread the News

राष्ट्रपति को लिखे पत्र द्वारा बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की गई।


लोकतंत्र टाइम्स,नागदा,भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह जी यादव द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिखा गया व लिखे पत्र के माध्यम से मांग की गई कि नजदीकी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू सुरक्षित नही है प्रतिदिन उन पर हमले किये जा रहे है हिन्दू बहन बेटियों के साथ बर्बरतापूर्ण हमले किये जा रहे है पिछले दिनों बांग्लादेश में आंदोलन के चलते हालात काफी बिगड़ गए थे, जिस दौरान हिन्दू लोगों के घर भी तोड़े गए, लूटपाट की गई और आग तक लगा दी गई. देश में कई पुलिस थानों में आग लगाई गई और व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई थी, वैसे तो बांग्लादेश के लोग तय करेंगे कि देश में किस तरह का राजनीतिक और प्रशासनिक नेतृत्व आएगा, लेकिन हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वे हर बांग्लादेशी हिन्दू नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करें,

बांग्लादेश में हिन्दुओं का नरसंहार किया जा रहा है। तख्तापलट के बाद हिन्दू समुदाय के लोगों, धार्मिक स्थानों जो बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है वह चिंताजनक है। भारत सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर वहां के हिन्दू समुदाय के लोगों की रक्षा करनी चाइए।बांग्लादेश में अत्याचार का शिकार हो रहे हिंदुओं को वापस लाकर भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए।हिन्दू समुदाय के साथ घुसपैठिए भी भारत आ सकते हैं। इसलिए सीमा पर कड़ी निगरानी की भी जरूरत है।इसके साथ ही सीएए एनआरसी के प्रभाव को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए, जिससे कि देश में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।

पत्र के माध्यम से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी यादव,राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी,उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जी विश्वकर्मा, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष जी गुप्ता, प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री सुनील जी सेठिया, उज्जैन जिला सदस्य श्री मनोज सांवरिया, नागदा तहसील अध्यक्ष श्री जीवनलाल जी जैन ने भी पत्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी से अनुरोध किया है कि अतिशीघ्र बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *