आरोग्य हिन्द व्यायामशाला के संजय सोलंकी बने कार्यकारणी अध्यक्ष।

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम,अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आरोग्य हिंदी व्यायाम शाला बॉडी केयर फिजिकल क्लब द्वारा मलखंभ, झांकी एवं अखाड़ा का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक बॉडी केयर फिजिकल क्लब और मानव सेवा समिति ब्लड पर हुई।
आरोग्य हिंदी व्यायाम शाला के संचालक शक्ति सिंह के नेतृत्व में सारी योजना बनाई जिसमे 2 हजार पहलवान अपनी शस्त्र कला का करतब दिखाएंगे एवं शाला के संरक्षक संरक्षक रामबाबू शर्मा ने सर्वसम्मति से संजय सोलंकी को कार्यकारणी अध्यक्ष बनाया और सभी कार्य विभाजन दिया।

इस अवसर पर शक्ति सिंह सोलंकी उर्फ विक्की दाद भाई,संजू भाई सोलंकी, रामबाबू शर्मा, दीपेश ओझा, नरेंद्र सिंह राठौड़, देवकरण जवालिया, अनूप राव, दीपू सेन,राजा मिश्रा, अश्विन भूरिया, आशीष गोसर,रवि पंवार आदि बड़ी संख्या में पहलवान उपस्थित थे।
