कचरे फेंकने के स्थान पर होता था सालों से गंदे जल का भराव।

कई गंभीर बीमारियो को खुला न्योता देता था थावरीया बाजार का उखेड़ा।
लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम वार्ड क्र.42 थावरीया बाजार स्थित कचरा फेंकने के स्थान(उखेङे) पर सालो से गंदे जल भराव की समस्या थी जो कि अनेकों बार पूर्व पार्षदों को इस समस्या से अवगत कराते आए हैं पर रहवासियों की इस समस्या को हर बार अनदेखा करते आ रहे थे थावरीया बाजार स्थित उखेड़े के समीप राशन की दुकानें भी स्थित है जंहा कई ग्राहको का आना जाना रहता था और रोड से भी हज़ारों राहगीरों का निकालना रहता था और वहीं निकट बगीचा भी स्थित है जहां बच्चे खेलते रहते हैं।
जब रहवासियों द्वारा इस समस्या को लोकतंत्र टाइम्स न्यूज टीम को बताया गया तो टीम द्वारा इस समस्या को लेकर पार्षद हितेश कामरेड को खबर के माध्यम से अवगत कराया गया था पार्षद द्वारा हमको बताया गया था की इस समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।
पार्षद हितेश कामरेड द्वारा रहवासियों की इस समस्या को गम्भीरता से लेकर कार्य चालू कराया गया उखेड़े को पक्का सीमेंट कंक्रीट करवाकर जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी व उखेड़े का भी दूसरी जगह स्थान बनाया जाएगा।
