
लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम 78 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रतलाम में बालचर भवन पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर स्काउट के.सी. शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एवं विशेष अतिथि डॉ सुलोचना शर्मा राष्ट्रीय बुलबुल कमिश्नर रही। ध्वजारोहण समयानुसार मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश बारिया डी.ओ.सी. द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सभी को 78 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं व अपने जीवन में ऐसे ही प्रगति करे का आशीर्वाद दिया। विशेष अतिथि द्वारा भी सभी को बधाई एवं स्काउट -गाइड के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित कर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होने की राह पर चलने को कहा।

जिले का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन मैदान पर आयोजित किया गया। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई। वहां पर स्काउट-गाइड द्वारा परेड की गई। परेड दल की लीडर अनुष्का भाभर रही। स्काउट एवं गाइड परेड में शा. आदर्श स्कूल फ्रीगंज, सीएम राइस विनोबा, शा. कन्या स्टेशन रोड स्कूल, माणकचौक स्कूल एवं उत्क्रष्ट स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। जिसका संचालन आशा दुबे, रमेश बारिया, शेखर चावरे एवं रोवर अरुण कुमार राजपुत व पंकज सोनी द्वारा किया गया।भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केंद्र अमलेटा रतलाम में ध्वजारोहण जिला सचिव जगदीशचंद्र डोडिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अमलेटा प्रशिक्षण केंद्र के पास के रहवासी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला रोवर आयुक्त गोपाल जोशी, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, रमसा से अशोक लोढ़ा, डीटीसी कैलाशचंद्र व्यास, वरिष्ठ रोवर लीडर अशोक कुमार शर्मा, प्रेम सिंह राठौड़, स्काउट मास्टर यश बविष्कर, शेखर चावरे, जितेन्द्र धूलिया, रोवर अरुण कुमार राजपुत, पंकज सोनी आदि उपस्थित रहे।
