रतलाम : जिला चिकित्सालय से आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली मशाल रैली।

Spread the News

मशाल रैली में चिकित्सक,एमआर,टेक्नीशियन हुए शामिल।

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम, ट्रेनी महिला डॉक्टर की कलकत्ता में जघन्य हत्या के विरोध में 17 अगस्त शाम को जिला चिकित्सालय से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने मशाल रैली निकाली। मशाल रैली में चिकित्सक,टेक्नीशियन सहित अन्य लोग शामिल हुए। मशाल रैली में आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों द्वार नारे लगाए गए शौक नहीं मजबूरी है यह प्रदर्शन जरूरी है।जिला चिकित्सालय से निकाली मशाल रैली का समापन अंबेडकर सर्कल छत्री पूल पर हुआ।

मशाल रैली के बाद सभा भी हुई जिसे वरिष्ठ डॉक्टर जे एम सुभेदार,बी एल तापड़िया, डॉ.भरत निनामा, कमलेश यादव, जीनत स्टीफन, एवं फ़ोगसी की डॉ. सुनीता वाधवानी, डॉ. स्मिता शर्मा, आई एम ए अध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र सिंह चाहर, डॉक्टर विपीन माहेश्वरी, एम आर यूनियन के निखिल मिश्र,जूनियर डॉक्टर एसोसिशन के दीपक कुमार आदि डॉक्टर ने सभा को संबोधित भी किया गया।

https://youtu.be/JTPy78AEx7E?si=tT4vKt3vXZnnfjcc

डॉ अश्विनी शर्मा द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया की कलकत्ता में हुई डॉक्टर की जघन्य हत्या जेसी घटना मानव जाति को शर्मसार करती है। इस प्रकार की घटना को लेकर सरकार का रवैया भी चिंतनीय है। चिकित्सालय कार्यस्थल पर महिला चिकित्सको को अनुकूल स्थिति भी नहीं मिलती है। शासकीय जिला चिकित्सालयो में सही संसाधनो की भी कमी है। और ना ही सुरक्षा के कोई इंतजाम है। जिला चिकित्सालय से निकली मशाल रैली और सभा में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों का आभार वरिष्ठ चिकित्सक कृपालसिंह राठौर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *