
कंजर से 60 लीटर हाथ भट्टी से बनी अवैध शराब जप्त
लोकतंत्र टाइम्स, आलोट, रतलाम जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब की धर पकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे अवैध शराब की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत कल रविवार रात्री को पुलिस थाना आलोट टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर आलोट-बरखेड़ा रोड़ से दो कंजर रामसिंह पिता कन्हैयालाल कंजर उम्र 59 साल निवासी ग्राम लाखाखेडी, राजस्थान तथा संजय पिता रामसिंह कंजर उम्र 20 साल निवासी लाखाखेडी , राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी से दो प्लास्टीक की कैनो मे 60 लीटर हाथ भट्टी से बनी अवैध कच्ची शराब जप्त की गई। जिस पर आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 493/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तार आरोपी रामसिहं कंजर फरार होकर आरोपी का मान्नीय न्यायालय आलोट से स्थायी व गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसमें आरोपी को पृथक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामसिहं के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम तथा भादवि मे 06 अपराध पंजीबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपी-:
01-रामसिंह पिता कन्हैयालाल कंजर उम्र 59 साल निवासी ग्राम लाखाखेडी , राजस्थान
02- संजय पिता रामसिंह कंजर उम्र 20 साल निवासी लाखाखेडी , राजस्थान
जप्त माल-: दो नीले रंग की प्लास्टिक के केन जिसमे 30-30 लीटर कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब कीमती 9000 रुपये की,
