
कंट्रोल रूम में बैठकर देख सकेंगे लाइव छापामार कार्रवाई,
लाइव छापामार कार्यवाहि कर सकेंगे रिकॉर्ड,
लोकतंत्र टाइम्स–भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस को मिली नई टेक्नोलॉजी की उपलब्धि में फुल हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिसकर्मियों को अब मध्यप्रदेश प्रसाशन द्वारा हाईटेक कैमरे दिए जा रहें है। हाईटेक कैमरे का इस्तेमाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा दबिश जैसी कार्रवाई के दौरान किया जाएगा।
सरकार द्वारा किए गए कानून में बदलाव के बाद मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा लगभग 1200 बर्न बॉडी कैमरे खरीद रही है। इनमें लाइव स्ट्रीमिंग 600 और ऑफलाइन कैमरे 600 खरीदे जाएंगे। जिसके बाद सभी कैमरे को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में बांटा जाएगा। इस हाईटेक टेक्नोलॉजी कैमरे की मदद से पुलिसकर्मीयों द्वारा लाइव रेड भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। जिनकी रिकॉर्डिंग सीधी पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारी द्वारा देखी जा सकेगी।
मध्यप्रदेश में लगभग 30 कैमरे राजधानी भोपाल में यातायात पुलिस इस्तेमाल कर रही है। इन हाईटेक टेक्नोलॉजी कैमरों का इस्तेमाल केवल चालानी कार्रवाई के दौरान ही यातायात पुलिस द्वारा किया जाता है।
