
सरकार देगी 15-15 हजार रुपए।
लोकतंत्र टाइम्स–भोपाल,मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल शिक्षको को बड़ा तोहफा देने जा रही है लगभग 75598 शिक्षकों को अब अपना कार्य डिजिटल करना होगा जो की अब टैबलेट पर अपडेट होंगे। अब से शिक्षकों को स्मार्ट क्लास भी लेनी होगी। मध्यप्रदेश के शिक्षकों को नवंबर से पहले टैबलेट खरीदकर मध्यप्रदेश सरकार को बिल भेजना होगा। इसके बाद सरकार द्वारा शिक्षकों के बैंक खातों में 15-15 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। शिक्षकों के टैबलेट पर लगभग 113 करोड़ 39 लाख 70 हजार रुपए खर्च होंगे।

शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि शिक्षकों से टैबलेट खरीदी का कार्य संपूर्ण कराएं, ताकि 31 दिसंबर तक इसकी प्रक्रिया को पूरा कराया जा सके। मध्यप्रदेश सरकार हाई स्कूल के शिक्षकों को पहले ही टैबलेट दे चुकी है। टैबलेट में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी सॉफ्टवेयर होना जरूरी है।

टैबलेट शिक्षकों को खुद खरीदने पड़ेगें और बिल एवं स्पेशिफिकेशन एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) के माड्यूल में दर्ज किये जाएगा। इसके बाद शिक्षकों के खाते में रुपए जमा किए जाएंगे। इस टैबलेट को खरीदने के बाद से चार साल तक टेबलेट के माध्यम से ट्रेक किया जाएगा। इसके बाद उसकी कीमत शुन्य मानी जाएगी। चार साल के बाद शिक्षकों द्वारा टैबलेट का उपयोग खुद के निजी कार्य में लिया जा सकेगा।
