
हनुमान मंदिर के बाहर गाय की कटी पूछ मिलने से आक्रोशित लोग,
महामण्डलेश्वर, हिन्दू संगठन, व साधु संत उतरे सड़कों पर।
लोकतंत्र टाइम्स/भीलवाड़ा,कृष्णजन्माष्टमी के पहले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भीलवाड़ा शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की गयी असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान मंदिर के द्वार पर गाय की कटी पूछ डाल दी गई इस घटना से हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गए व रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी चालू कर दी गई महामण्डलेश्वर उदासीन द्वारा इस घटना पर विरोध जताते हुए 2 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने की माँग की गयी और चेतावनी दी गयी कि अगर 2 घंटों में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भीलवाड़ा बंद होने की चेतावनी दी गयी

जानकारी के अनुसार भवानी नगर से बङला चौराहे के बीच स्थित हनुमान मंदिर के द्वार पर गाय की पूछ पड़ी मिली जिसकी जानकारी लगते ही वहां पर आसपास के लोग,हिन्दू संगठन व महामण्डलेश्वर पहुंचे व किसी असामाजिक तत्व द्वारा जन्माष्टमी पर शहर की फिजा खराब करने के लिए यह कृत्य किया गया वहीं पास की गली में गाय भी लहू-लुहान मिली जिसकी पूछ कटी मिली है।

इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी जब भीलवाड़ा पुलिस को लगी तो पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे व हुई घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गए वहीं हिन्दू संगठन के लोग व महामण्डलेश्वर आरोपी की गिरफ्तारी के माँग करते हुए रोड को जाम कर धरने पर बैठ गए।

हिन्दू संगठनों और साधु संत द्वारा पुलिस को चेतावनी दी गयी 2 घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भीलवाड़ा बंद किया जाएगा इस घटना को सुनते ही सासंद दामोदर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे व वहीं राष्ट्रीय संघ सेवक रवीन्द्र जाजु द्वारा इस घटना पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि आरोपी पर करवाई कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए व उसकी संपत्ति ध्वस्त की जाए।

वहीं आक्रोशित हिन्दू संगठनों द्वारा किए गए आंदोलन को बिगड़ते व छतो से पथराव होते देख इस पूरी स्थिति को काबु में करने के लिए भीलवाड़ा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें दो युवक- एक बच्चा घायल हो गया।

